बेगूसराय में NDA की पदयात्रा, गिरिराज सिंह बोले- देश राजतंत्र से नहीं, लोकतंत्र से चलेगा

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की ओर से सोमवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश लोकतंत्र और संविधान से चलेगा, कांग्रेस के राजतंत्र से नहीं।

Nov 2, 2026 - 13:13

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में भ्रम फैलाने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की छवि को प्रभावित करने तथा अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और इसी कारण देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर भी कई सवाल उठाए।

वहीं, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह पदयात्रा लोकतंत्र बचाने और अराजकता के खिलाफ जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई है।

रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर चुनाव में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर फैसला दिया है। उन्होंने रामलीला मैदान में रावण दहन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह रावण का वध हुआ था, उसी तरह जनता विपक्ष को जवाब देगी।

इस मौके पर हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है।

दरअसल, यह पदयात्रा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम से शुरू हुई। इसके बाद कचहरी रोड और अंबेडकर चौक होते हुए ट्रैफिक चौक पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह समेत भाजपा, जदयू, लोजपा और हम पार्टी के स्थानीय नेता, विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दलों के झंडे लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0