घूसखोर सीओ रंगेहाथ गिरफ्तार, 3 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा, विभाग में मचा हड़कंप

निगरानी की टीम ने रोहतास के सासाराम में बड़ा एक्शन लेते हुए एक सीओ को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीओ अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे।

May 22, 2026 - 17:26
घूसखोर सीओ रंगेहाथ गिरफ्तार, 3 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा, विभाग में मचा हड़कंप

NEWS DESK : बिहार में अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी की टीम ने रोहतास के सासाराम में बड़ा एक्शन लेते हुए एक सीओ को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीओ अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे।

घूसखोर सीओ रंगेहाथ गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक रोहतास के सासाराम में तैनात अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने सीओ के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद निगरानी ने पहले मामले की जांच की। 

3 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

जांच में सीओ पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निगरानी के धावा दल का गठन किया गया। निगरानी की टीम सासाराम पहुंची और आरोपी सीओ को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। मोड़ सराय स्थित अपने आवास पर सीओ आकाश कुमार रौनियार अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार से रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया।

सीओ आकाश कुमार रौनियार एक विवादित जमीन के परिमार्जन को लेकर अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से पैसे की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार को सासाराम के मोड़ सराय स्थित अपने आवास पर सीओ रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0