दुमका में ACB की कार्रवाई, सरैयाहाट अंचल कार्यालय का प्रधान लिपिक घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Jul 9, 2026 - 19:22
दुमका में ACB की कार्रवाई, सरैयाहाट अंचल कार्यालय का प्रधान लिपिक घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

DUMKA : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) की टीम ने दुमका के सरैयाहाट अंचल के प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आनंद कुमार भारद्वाज ने मंडलडीह गांव निवासी दीपक दास से एक जमीन से संबंधित जांच रिपोर्ट एसडीओ कार्यालय में भेजने के एवज में रिश्वत के रूप में 25 हजार रुपये की मांग की थी.

दुमका में ACB की कार्रवाई

जिला मुख्यालय में पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आरोपी दुमका के गिलानपाड़ा मुहल्ला का निवासी है. इस कार्रवाई की जानकारी एसीबी कार्यालय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है.

सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह गांव निवासी दीपक दास ने बताया कि पिछले साल पिता के निधन के बाद चाचा जमीन पर अपना हक जताते हुए हिस्सा मांग रहे थे, जबकि जमीन उसकी अपनी थी. इसको लेकर उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में केस किया था. एसडीओ ने पिछले साल ही सरैयाहाट से अंचल जांच प्रतिवेदन की मांग की तो कर्मियों ने पूरे मामले की जांच की थी.

इधर, जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय से एसडीओ कार्यालय भिजवाने के लिए दीपक दास लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे. जब उन्होंने प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज से जांच रिपोर्ट को अनुमंडल कार्यालय भेजने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये दोगे तो रिपोर्ट भेज देंगे. अंत में पांच हजार रुपये पर सौदा पक्का हुआ. दीपक दास रिश्वत नहीं देना चाहता था तो उसने एससीबी के अधिकारियों से मिलकर सारी बात बताई.

8 जुलाई को हुई थी एफआईआर

दीपक दास के आवेदन पर कल आठ जुलाई को एससीबी ने मामला दर्ज कर छापेमारी दल का गठन किया, फिर जाल बिछाकर आरोपी प्रधान लिपिक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी आनंद मूल रूप से भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दुमका शहर के गिलानपाड़ा में रहता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0