निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मौलाना मजहरुल हक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ढाई लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विश्वविद्यालय का अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया, पूरे सिस्टम पर उठे सवाल।

Apr 28, 2026 - 17:10
निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मौलाना मजहरुल हक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ढाई लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकबार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल्लाह को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी अधिकारी पैसे लेते समय ही टीम के जाल में फंस गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सनाउल्लाह ने दावा किया कि वह यह रकम कुलपति के निर्देश पर ले रहा था। इस बयान के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी विभाग अब विश्वविद्यालय के कुलपति से भी पूछताछ की तैयारी में है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रिश्वतखोरी के इस प्रकरण में और कौन-कौन शामिल हैं। फिलहाल यह कार्रवाई एक बार फिर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को उजागर करती है, जहां बड़े स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0