रोसड़ा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायालय परिसर में कई भवनों का किया शिलान्यास

रोसड़ा (समस्तीपुर)। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। वहीं, न्यायिक पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Nov 7, 2026 - 15:58

इस दौरान न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन कई भवनों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और न्यायिक व्यवस्था के साथ-साथ चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

न्यायमूर्ति के इस दौरे को रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए भवनों के निर्माण से न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक कार्यों को सुचारू बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर समस्तीपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, रोसड़ा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दुष्यंत कुमार समेत कई न्यायिक पदाधिकारी और न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, एसडीओ पूजा कुमारी, पुलिस पदाधिकारी और रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0