मनेर एनकाउंटर पर भड़कीं RJD MLC उर्मिला ठाकुर, सम्राट चौधरी को बताया कमजोर मुख्यमंत्री, PM मोदी पर भी साधा निशाना
पटना: बिहार के मनेर में हुए एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की एमएलसी और प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए बिहार सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह एनकाउंटर होते रहे तो फिर अदालतों की क्या जरूरत रह जाएगी? उन्होंने इस पूरी कार्रवाई का पुरजोर विरोध करने की बात कही।

उर्मिला ठाकुर ने आरोप लगाया कि एनकाउंटर से पहले शासन की ओर से आदेश जारी किए जाते हैं। उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब वे हरे गमछे और एक खास जाति को टारगेट करने की बात करते हैं, तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी को कमजोर मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि वे प्रभावी नेतृत्व देने में असफल साबित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर भी उठाए सवाल
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर भी उर्मिला ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देने आ रहे हैं तो इससे बिहार को क्या हासिल होगा? उन्होंने आंध्र प्रदेश की तुलना करते हुए सवाल किया कि जिस तरह आंध्र प्रदेश को मदद दी गई, उस मुकाबले बिहार को क्या मिला?
RJD एमएलसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और बीजेपी को समर्थन दिया, लेकिन अब बीजेपी को बताना चाहिए कि बिहार को बदले में क्या मिला।
उर्मिला ठाकुर के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर एनकाउंटर और केंद्र सरकार से बिहार को मिलने वाली सहायता को लेकर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0