लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ गांधी मैदान से आजाद पार्क तक निकली विशाल जनजागरण पदयात्रा
हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने लिया लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा की रही गरिमामयी उपस्थिति
गयाजी। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के बुलंद नारों के साथ गुरुवार को गयाजी के गांधी मैदान से आजाद पार्क तक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का समापन आजाद पार्क में हुआ। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र की रक्षा, राष्ट्र की एकता तथा देश की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर अपना उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम एवं भ्रामक प्रचार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी के परिवार के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। राजनीति में शालीनता, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान आवश्यक है। पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, राष्ट्रहित और राजनीतिक शुचिता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का माध्यम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







