विकसित भारत युवा संसद 2027 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का सीयूएसबी में सफल आयोजन, राज्य स्तरीय चरण के लिए तीन प्रतिभागियों का चयन
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में विकसित भारत युवा संसद (वीबीवाईपी) 2027 के जिला स्तरीय चरण का आयोजन किया गया।
गया जी। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में विकसित भारत युवा संसद (वीबीवाईपी) 2027 के जिला स्तरीय चरण का आयोजन किया गया। भारत सरकार के माय भारत मंच से संबद्ध प्रतिष्ठित युवा नेतृत्व एवं नागरिक सहभागिता पहल का औपचारिक उद्घाटन सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात प्रो. सिंह ने अपने उद्बोधन में नीति संबंधी समझ विकसित करने तथा देश के लोकतांत्रिक भविष्य को आकार देने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 120 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया तथा और सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। डॉ. अनिल कुमार, एनएसएस, कार्यक्रम पदाधिकारी सीयूएसबी ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का मुख्य विषय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नीतिगत मुद्दा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” था। प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए संवैधानिक मूल्यों, शासन व्यवस्था तथा सार्वजनिक नीतियों के प्रति अपनी समझ का परिचय दिया। जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन पाँच सदस्यीय प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल सदस्य क्रमशः डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रो. पवन कुमार मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रो. उषा तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, प्रो. प्रणव कुमार एवं श्री मणि प्रताप थे | अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक भाषण प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडल ने शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा की। समीर संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीष कुमार द्वितीय तथा नग़्ज़ निज़ाम तृतीय स्थान पर रहे। जिले के प्रतिनिधियों के रूप में चयनित इन तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसका आयोजन बिहार विधान सभा में किया जाएगा। इस यात्रा का समापन राष्ट्रीय स्तर पर होगा, जहाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागी 9–10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक भारतीय संसद में अपने नवोन्मेषी विचारों एवं नीतिगत सुझावों को प्रस्तुत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







