मुजफ्फरपुर में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, पंजाब नंबर ट्रक का चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। दीपावली से पहले बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में खड़े पंजाब नंबर के एक संदिग्ध ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में एक पंजाब नंबर का ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड होने की सूचना थी।
सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर ने एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद टीम ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह शराब की खेप पंजाब से लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा था। यहां अलग-अलग जगहों पर शराब की खेप अनलोड की जानी थी, लेकिन इससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग
उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप किन लोगों के लिए लाई गई थी और मुजफ्फरपुर में इसके वितरण की जिम्मेदारी किसे दी गई थी। विभाग स्थानीय शराब तस्करों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा है।
दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0