चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

वैशाली/हाजीपुर। केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। वैशाली में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी विदेशी ताकतों के सहारे अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन और सत्ता वापस हासिल करना चाहते हैं।

Nov 3, 2026 - 16:50

चिराग पासवान ने कहा कि यह ऐसी सोच है, जो विदेशी ताकतों को बल देने का काम करती है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता हासिल करने का आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की कुछ संगठनों से मुलाकात को लेकर भी स्पष्टीकरण देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन संगठनों पर दुनिया भर में सरकारों को अस्थिर करने के प्रयासों के आरोप लगते रहे हैं, उनसे मुलाकात को लेकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सवाल उठाने वालों को अपनी ओर से भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की दी सलाह

चिराग पासवान ने कहा कि अगर कांग्रेस को वास्तव में जनता की समस्याओं की चिंता होती, तो वह सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरती। उनके मुताबिक, कांग्रेस का मकसद किसी भी तरह सत्ता हासिल करना है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

दिशा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

वैशाली में आयोजित दिशा की बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक में वैशाली की सांसद वीणा देवी, जिले के विधायक और दोनों मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई निर्णय लिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0