गोल्डन गर्ल रिया कुमारी का पटना में शानदार स्वागत, खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रन शंकरण ने बढ़ाया हौसला
पटना: कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम की सदस्य और बिहार के बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का सोमवार को पटना पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण ने खुशी जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

रिया कुमारी अहमदाबाद से सीधे पटना पहुंचीं। पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं रिया
इस अवसर पर रवींद्रन शंकरण ने रिया कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना बिहार के लिए गर्व की बात है। रिया ने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि रिया की सफलता बिहार की दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी उपलब्धि से राज्य की युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी
रवींद्रन शंकरण ने रिया कुमारी को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र पी. ठाकुर और बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह सहित अन्य खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी की इस उपलब्धि से बिहार के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी स्वर्णिम सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि बिहार की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0