गया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, लूट में प्रयोग की गई 2 कार, 3 लाख रुपये और 9 मोबाइल फोन बरामद, ड्राइवर ही निकला साजिश में शामिल
वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। गया पुलिस ने लूट के एक बड़े मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है।
गयाजी। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। गया पुलिस ने लूट के एक बड़े मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूट में प्रयोग की गई 2 कार, 3 लाख रुपये नगद और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घटना क्या थी 31 अक्टूबर 2026 को पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि वे अपने साथियों के साथ जानवर बेचकर निजी गाड़ी से औरंगाबाद लौट रहे थे। तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल से लगभग 500 मीटर आगे, लाइब्रेरी के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने सफेद रंग की कार से उनकी गाड़ी को रोक लिया। अपराधियों ने मारपीट कर उनसे रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने एक साथी को गोली मार दी और दूसरे साथी के मुंह और पैर में गोली मार दी। साथ ही आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और रुपये व मोबाइल छीनकर नवादा की ओर भाग गए। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 1216/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस की कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पता चला कि निजी कार के चालक उदय कुमार की मिलीभगत लुटेरे गिरोह से है। पुलिस ने ग्राम शर्मा बाजार से उदय कुमार को गिरफ्तार कर 1 मोबाइल बरामद किया। उसकी निशानदेही पर रवि कुमार के पास से 2 मोबाइल और दिनेश कुमार के पास से 1 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और बताया कि लूट की स्विफ्ट कार और रुपये बाराचट्टी में एक अन्य अभियुक्त के घर पर छिपाकर रखे गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





