गया में आधुनिक दूरबीन तकनीक से छह वर्षीय बच्चे का जटिल ऑपरेशन सफल, पेट में स्थित अंडकोष को किया गया सामान्य स्थान पर स्थापित
प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपी-असिस्टेड ऑर्किडोपेक्सी से मिली सफलता, डॉ. जे.पी. सिंह के नेतृत्व में हुई सर्जरी
गया। चिकित्सा के क्षेत्र में गया ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गया में छह वर्षीय बच्चे के पेट के अंदर स्थित अंडकोष का आधुनिक दूरबीन तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। बच्चा जन्मजात समस्या अनडिसेंडेड टेस्टिस (Undescended Testis) से पीड़ित था। जांच में पता चला कि उसका एक अंडकोष सामान्य स्थान यानी अंडकोष की थैली में उतरने के बजाय पेट के अंदर ही स्थित था। इस जटिल स्थिति के उपचार के लिए चिकित्सकों ने आधुनिक लेप्रोस्कोपी-असिस्टेड ऑर्किडोपेक्सी (Laparoscopy-Assisted Orchidopexy) तकनीक का इस्तेमाल किया। दूरबीन के माध्यम से पेट के अंदर स्थित अंडकोष की पहचान कर उसे सावधानीपूर्वक आवश्यक स्थान तक लाया गया और सफलतापूर्वक अंडकोष की थैली में स्थापित किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व अस्पताल के निदेशक एवं लेजर, लेप्रोस्कोपिक तथा एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे.पी. सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पेट के अंदर स्थित अंडकोष का ऑपरेशन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। समय पर उपचार नहीं होने पर भविष्य में प्रजनन क्षमता प्रभावित होने के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जटिल सर्जरी एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां दूरबीन विधि से ऑपरेशन, मूत्र रोग एवं पथरी से संबंधित एंडोयूरोलॉजी सर्जरी, अपर जीआई एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ईआरसीपी, ब्रोंकोस्कोपी और लेजर सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा प्रक्रियाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य गया सहित पूरे मगध क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक सर्जरी और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





