Asian Games 2026: नागोया में आज होगा उद्घाटन, मनु भाकर के साथ पवन सहरावत थामेंगे तिरंगा
नागोया: एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आज, 19 सितंबर को जापान के नागोया में होगा। समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
नागोया:- एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आज, 19 सितंबर को जापान के नागोया में होगा। समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
भारत की ओर से मनु भाकर महिला ध्वजवाहक होंगी। हालांकि, आखिरी समय में पुरुष ध्वजवाहक में बदलाव किया गया है। पहले तेजिंदरपाल सिंह तूर को मनु भाकर के साथ ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन उनके सेरेमोनियल किट के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण अब कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत तिरंगा थामेंगे।
मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं, जबकि तूर पिछले दो एशियन गेम्स में शॉटपुट के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। तूर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे, लेकिन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

