डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत गया जंक्शन पर लगा विशेष शिविर, 39 पेंशनरों का प्रमाण पत्र हुआ ऑनलाइन जमा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
गयाजी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज कुमार एवं कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा के साथ गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक-2 कामरेड मिथिलेश कुमार की देखरेख में किया गया। कामरेड मिथिलेश कुमार ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने तथा उसे ऑनलाइन जमा करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 39 पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर ऑनलाइन जमा कराया गया। इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को सरल, सुगम और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







