भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव घायल, पैर में लगी गोली
आरा। भोजपुर जिले में कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के पास पुलिस और हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पवन यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल आरोपी की पहचान 22 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है। वह आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित चंदवा हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
भोजपुर एसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पवन यादव ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाने की जगह की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर हथियार बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान सारंगपुर मोड़ के पास आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी एक गोली पुलिस वाहन के बोनट पर भी लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पवन यादव के पैर में गोली लग गई।
15 अक्टूबर को हुई थी रामकुमार सिंह की हत्या
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर की सुबह आरा के कनकपुरी मोहल्ले में जैन कॉलेज के पूर्वी द्वार के पास अपराधियों ने कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद भोजपुर पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया था।
इस हत्याकांड में अब तक मनोज कुमार सिंह उर्फ लक्की, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार और टीपू समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य शूटर पवन यादव की गिरफ्तारी को पुलिस इस मामले में अहम सफलता मान रही है।
14 कट्ठा जमीन का विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में करीब 14 कट्ठा जमीन का विवाद हत्या की प्रमुख वजह सामने आया है। यह जमीन भोजपुर के सिंगही इलाके में स्थित है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर अलग-अलग लोगों के नाम रजिस्ट्री कराई गई थी। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
एसडीपीओ सदर-1 सुशील कुमार के मुताबिक, हत्याकांड में तीन शूटरों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब फरार शूटरों और साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0