पितृपक्ष मेला-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में 27 बिहार बटालियन एनसीसी की उल्लेखनीय भागीदारी, तीन पीआई और 81 कैडेट हुए शामिल
पितृपक्ष मेला-2026 के सफल आयोजन के उपरांत मंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
गयाजी। पितृपक्ष मेला-2026 के सफल आयोजन के उपरांत मंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 27 बिहार बटालियन एनसीसी के तीन पीआई स्टाफ एवं 81 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पितृपक्ष मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना योगदान देने वाले लोगों एवं संस्थाओं के प्रयासों को सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेटों ने मेले के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी सहभागिता से आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग मिला। समारोह में कैडेटों की उपस्थिति एनसीसी के सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्र को दर्शाती है। जिला प्रशासन की ओर से एनसीसी की सक्रिय भागीदारी और सहयोग की सराहना की गई। यह आयोजन कैडेटों के लिए सम्मान के साथ-साथ प्रेरणा का भी अवसर बना।इस मौके पर 27 बिहार बटालियन एनसीसी के ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







