दीपावली और छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पटना रेल पुलिस अलर्ट, ट्रेनों में सादे लिबास में तैनात होंगे जवान
पटना। दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बिहार में रेल पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेल एसपी पटना विवेक रॉय ने यात्रियों से अपने सामानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस को देने की अपील की है।

रेल एसपी विवेक रॉय ने बताया कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए RPF और GRP की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रेनों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
त्योहारों के मद्देनजर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सतर्क रहेंगे।
रेल एसपी ने बताया कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेल पुलिस की एक टीम मुगलसराय भेजी जा रही है। यह टीम यात्रियों के बीच सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित करेगी और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगी।
सूचना मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई
रेल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों से मिलने वाली किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।
रेल एसपी विवेक रॉय ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामानों पर विशेष ध्यान दें, अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेल पुलिस को दें।
त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0