सासाराम में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी; राहगीरों की बढ़ी परेशानी
रोहतास। जिले के सासाराम स्थित पोस्ट ऑफिस चौक के पास पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी का जमाव हो गया है। पाइपलाइन से तेज धार में पानी निकल रहा है, जिससे सड़क पर पानी का फव्वारा उठता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है। पानी का तेज बहाव सड़क तक पहुंचने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
इस समस्या को लेकर स्थानीय आमजनों ने वीडियो बनाकर कशिश न्यूज को भेजा है, जिसमें पाइपलाइन से तेज गति से पानी निकलता और सड़क पर बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर कई इलाकों में पेयजल की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द लीकेज की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आमजनों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0