नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; दो घायल
रक्सौल। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा विमानन हादसा हो गया। यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नेपाल पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर डाइनास्टिक एयर और फिस्टल एयर के थे। दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए। हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान बसंत कुमार बालारामारामडु के रूप में हुई है। उनका शव लुक्ला लाया गया है।
वहीं, घायलों में भारतीय नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल और न्यूजीलैंड का एक नागरिक शामिल है। दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0