बिहार म्यूजियम की वैश्विक पहचान पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जताई खुशी, नीतीश कुमार के विजन को दिया श्रेय

पटना। बिहार म्यूजियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धि के बाद राज्य में खुशी का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर इस उपलब्धि पर बिहारवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे बिहार के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।

Nov 3, 2026 - 11:30

जर्मनी के म्यूनिख से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘वर्थ अ जर्नी’ की वैश्विक रैंकिंग में बिहार म्यूजियम को दुनिया में नौवां और एशिया में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि से बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

नीतीश कुमार के दूरदर्शी विजन को दिया श्रेय

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार म्यूजियम की इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी विजन को दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की गौरवशाली सभ्यता और समृद्ध इतिहास को विश्व पटल पर स्थापित करने की जो परिकल्पना की गई थी, वह अब साकार होती नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम की आधारशिला रखी थी। इसके पीछे उद्देश्य बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों, कला, संस्कृति और प्राचीन सभ्यता को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना था।

बिहार की विरासत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

निशांत कुमार ने कहा कि बिहार का इतिहास और सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध रही है। बिहार म्यूजियम को मिली यह पहचान राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने इस पहल के लिए नीतीश कुमार के प्रयासों की सराहना की और बिहार म्यूजियम की पूरी टीम को भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने समस्त बिहारवासियों को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0