बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर छापेमारी; आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज में समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मंगलवार सुबह छापेमारी की गई। EOU की विशेष टीमों ने किशनगंज और कटिहार में उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

Nov 3, 2026 - 11:54

जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। किशनगंज में EOU की एक टीम रूबी कुमारी के किराए के मकान पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यालय स्थित उनके चेंबर की तलाशी ले रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

किशनगंज के साथ कटिहार में भी छापेमारी

EOU की कार्रवाई का दायरा किशनगंज तक सीमित नहीं है। कटिहार में भी रूबी कुमारी से जुड़े दो ठिकानों पर अधिकारियों की टीम ने तलाशी ली। इस तरह दोनों जिलों में कुल चार स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है।

वैध आय से 80 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप

प्रारंभिक जांच में रूबी कुमारी की वैध आय की तुलना में करीब 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप सामने आया है। इसी आधार पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी की टीमें जमीन और मकान से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात, नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों की पड़ताल कर रही हैं। इसके अलावा कंप्यूटर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

संपत्ति के स्रोतों की जांच में जुटी EOU

EOU यह पता लगाने में जुटी है कि रूबी कुमारी के पास मौजूद कथित अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई है और उसका उनकी वैध आय से कितना अंतर है। फिलहाल चारों ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0