भोजपुर में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार; 19,250 कारतूस बरामद

आरा (भोजपुर): बिहार के भोजपुर जिले में अवैध हथियारों और कारतूस की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ पटना और कोईलवर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय आर्म्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन चौक के पास छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बोर के कुल 19,250 कारतूस, एक पिस्टल, एक चारपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Nov 3, 2026 - 11:18
Nov 3, 2026 - 11:21

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में हथियार और कारतूस की अवैध तस्करी से जुड़े लोग सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ पटना और कोईलवर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मनभावन चौक के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए।

मुजफ्फरपुर और सिवान के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी लालटू कुमार, पिता रामदेव चौधरी, सरस कुमार, पिता स्वर्गीय मधुरेंद्र कुमार और सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी चंदन तिवारी, पिता नंदकिशोर तिवारी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।

तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके लिए तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने पहले किन-किन स्थानों पर हथियार और कारतूस की आपूर्ति की है। इस अवैध कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को भोजपुर में अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0