बेगूसराय दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में घायल

बेगूसराय: होटल में युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी और मुख्य आरोपी के जीजा विक्रम कुमार को भी पुलिस ने दिन में ही गिरफ्तार कर लिया था।

Sep 30, 2026 - 10:49

पुलिस के अनुसार, विक्रम कुमार से पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी की तलाश तेज की गई। एसटीएफ और एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें टेक्निकल सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपी का पता लगाने में जुटी थीं।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रोहित कुमार सहनी समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में छिपा हुआ है और वहां से बाहर भागने की कोशिश में है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय लाने के दौरान सुल्तानपुर के पास आरोपी ने पेशाब करने के लिए वाहन रोकने को कहा। वाहन धीमा होते ही उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान वाहन से कूदने के कारण उसके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लग गई।

इसके बाद आरोपी को बछवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर एसपी मनीष भी बछवाड़ा पहुंचे। बाद में आरोपी को बेगूसराय लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी मनीष ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़े मामले में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी रोहित के इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0