झारखंड में 24 दिन, 24 विषयों पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, SKOCH Award से सम्मानित

रांची: झारखंड में स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 24 दिन, 24 विषयों पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोर-किशोरियों, बुजुर्गों और आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इस पहल को 26 सितंबर 2026 को SKOCH Award से सम्मानित किया गया।

Sep 30, 2026 - 17:53
झारखंड में 24 दिन, 24 विषयों पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, SKOCH Award से सम्मानित

रांची:- झारखंड में स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 24 दिन, 24 विषयों पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोर-किशोरियों, बुजुर्गों और आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इस पहल को 26 सितंबर 2026 को SKOCH Award से सम्मानित किया गया।

अभियान के तहत 24 दिनों तक अलग-अलग महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता बैठकें, स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें टीकाकरण, टीबी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता, मलेरिया और डेंगू की रोकथाम जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा लोगों को पोषण, योग और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य लोगों को बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है।

इस पहल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्यकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये स्वास्थ्यकर्मी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ जांच, परामर्श और जरूरत पड़ने पर रेफरल सेवाओं से भी जोड़ रहे हैं।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस पहल को भारत सरकार की सराहना मिली है। साथ ही 26 सितंबर 2026 को इसे SKOCH Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

इस अभियान के जरिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा और बीमारियों की रोकथाम के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0