रांची में भवन प्लान के उल्लंघन और अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, सहकारी बैंक परिसर की 7 दुकानों को नोटिस

रांची: रांची नगर निगम द्वारा स्वीकृत भवन प्लान के मानकों के उल्लंघन, गिफ्ट डीड की भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक परिसर का निरीक्षण किया।

Sep 28, 2026 - 19:22

निरीक्षण के दौरान गिफ्ट डीड की भूमि पर संचालित 7 दुकानों के संबंध में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। नगर निगम की ओर से संबंधित दुकानों के संचालकों को आवश्यक दस्तावेज और निर्माण से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत किए गए निर्माण, गिफ्ट डीड की शर्तों के उल्लंघन और सार्वजनिक अथवा निर्धारित भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की जांच की जा रही है।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य भवन निर्माण से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अनधिकृत निर्माण एवं अतिक्रमण पर नियंत्रण स्थापित करना है। संबंधित मामलों में जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0