SIR पर JMM का बड़ा प्रदर्शन, 24 जिलों में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन आज
झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाते हुए 28 सितंबर को राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय के मुताबिक, पार्टी SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। पार्टी ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई है।
वहीं, JMM की ओर से चुनाव आयोग के भीतर SIR को लेकर कथित मतभेदों का भी मुद्दा उठाया गया है। पार्टी का दावा है कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने कुछ फैसलों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। इन दावों के बीच SIR को लेकर झारखंड में राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0