नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दीं श्रद्धालुओं को शुभकामनाए, छठ हमारी आस्था, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

लोक आस्था, पवित्रता, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया।

Nov 13, 2026 - 16:17
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दीं श्रद्धालुओं को शुभकामनाए, छठ हमारी आस्था, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

गयाजी। लोक आस्था, पवित्रता, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भी नहाय-खाय का पवित्र प्रसाद ग्रहण किया और छठ महापर्व की आध्यात्मिक महत्ता को नमन किया। इस मौके पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने समस्त छठव्रतियों, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन, समर्पण और पारिवारिक प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस महान पर्व में व्रती माताएं एवं बहनें भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना कर परिवार एवं समाज के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली का प्रकाश फैले। हर घर में आनंद और प्रत्येक परिवार में खुशियों का वास हो।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0