रांची में अब नहीं चलेगी किन्नरों की मनमानी, तय हुई नजराना राशि की सीमा

पिछले कुछ वर्षों से किन्नरों के द्वारा मनमानी/ज्यादती करने के कई मामले प्रकाश में आए हैं। कई मामलों में तो गृहस्वामी इनके आगे हार मानकर किसी भी तरह से इनकी मांगों को पूरा कर देते हैं। लेकिन कई जगहों पर मामला हद आगे बढ़ जाने पर समस्या की वजह बन जाती है। इन्हीं वजहों से इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए राँची शहर के कुछ लोगों ने एक सामाजिक बैठक कर इसका निदान निकाला है। 

Nov 13, 2026 - 12:19
Nov 13, 2026 - 12:25
रांची में अब नहीं चलेगी किन्नरों की मनमानी, तय हुई नजराना राशि की सीमा

रांची: किन्नर समाज के द्वारा कस्बों, मुहल्लों, कॉलोनियों और गांवों में घूम-घूमकर नजराना लेने का रिवाज सदियों से चलता आ रहा है। शादी-विवाह, नवजात का आगमन, गृह-प्रवेश तथा अन्य कई शुभ कार्यों के मौके पर किन्नर जानकारी इकट्ठा कर पहुंचते रहे हैं और गृहस्वामी के हाथों ख़ुशी-ख़ुशी नजराना लेकर गीत-संगीत के साथ दुआएँ देते हुए वापस लौट जाते हैं। 

लेकिन पिछले कुछ वर्षों से किन्नरों के द्वारा मनमानी/ज्यादती करने के कई मामले प्रकाश में आए हैं। कई मामलों में तो गृहस्वामी इनके आगे हार मानकर किसी भी तरह से इनकी मांगों को पूरा कर देते हैं। लेकिन कई जगहों पर मामला हद आगे बढ़ जाने पर समस्या की वजह बन जाती है। ईशिन वजहों से इस समस्या से छूटकर पाने के लिए राँची शहर के कुछ लोगों ने एक सामाजिक बैठक कर इसका निदान निकला है। 

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप ने पुंदाग शाखा अध्यक्ष राम कुमार विद्यार्थी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा समाज हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
शुक्रवार को महावीर मंदिर प्रांगण, पुंदाग में प्रदेश सचिव धनीनाथ राम साहू एवं रांची जिला महामंत्री प्रकाश कुमार तथा शाखा अध्यक्ष राम कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शादी-विवाह, छठी-छिल्ला और गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर किन्नर समाज द्वारा की जाने वाली मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए सर्वसम्मति से सम्मान राशि तय की गई। इसके तहत शादी-विवाह में 2500 रुपये, छठी-छिल्ला में 1100 रुपये तथा गृह प्रवेश एवं अन्य शुभ कार्यों के लिए 1100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इस पहल का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सचिव धनीनाथ राम साहू और जिला महामंत्री प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन एवं पुंदाग इकाई की सक्रियता से लिया गया। यह कदम मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने में बेहद कारगर साबित होगा। उन्होंने रांची जिले के सभी प्रखंड एवं ग्रामीण शाखाओं के अध्यक्षों से पुरजोर अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों और क्षेत्रों में समाज की बैठक आयोजित कर इस प्रस्ताव को लागू करें, ताकि पूरे जिले में एक समान व्यवस्था कायम हो सके।
पुंदाग की इस बैठक का संचालन अंचन साहू ने किया था, जिसमें समाज की मजबूती के लिए महीने के पहले और तीसरे रविवार को नियमित बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। अगली बैठक 22 नवंबर 2026 को रखी गई है। इस अवसर पर पुंदाग शाखा महामंत्री विशाल साहू, महामंत्री सूरज साहू, लोकेश कुमार, काशीनाथ महतो, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार, पूरन महतो, नारायण महतो, परमानंद कु. साहू, गौरी शंकर विद्यार्थी, बसंत कु. महतो, प्रदीप कु. साहू, दीपक कुमार, चंद्रिका कुमार, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0