झारखंड में बड़े पैमाने पर IFS अधिकारियों का तबादला, पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक भी बदले

रांची: झारखंड में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के उपनिदेशकों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। वहीं, पलामू डीएफओ सत्यम कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Nov 12, 2026 - 10:12

वन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार, प्रजेशकान्त जेना और कुमार आशीष को पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक पद से स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पलामू टाइगर रिजर्व में नई नियुक्तियां

  • शिंदे संदीप कारभारी: पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी क्षेत्र के नए उपनिदेशक बनाए गए हैं।

  • बनकर अंजिक्य देवीदास: पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी क्षेत्र के उपनिदेशक नियुक्त किए गए हैं।

  • सत्यम कुमार: पलामू के डीएफओ रहते हुए उन्हें प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, मेदिनीनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • कुमार आशीष: उप वन संरक्षक, योजना गैर जनजातीय क्षेत्र, रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।

39 IFS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 10 नवंबर को तबादला-पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 39 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन और प्रोन्नति की गई है। इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिला स्तर के वन प्रमंडल पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सरकार के इस फैसले से राज्य के वन प्रशासन में व्यापक बदलाव हुआ है। अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के योगदान देने के बाद वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और विभागीय कार्यों के संचालन पर इसका असर देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0