छठ पूजा पर हाजीपुर जंक्शन की सुरक्षा कड़ी, डॉग स्क्वायड के 'मिलो' ने चप्पे-चप्पे की ली तलाशी
हाजीपुर: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए RPF और GRP की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया।
हाजीपुर: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए RPF और GRP की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया।
प्रभारी निरीक्षक RPF हाजीपुर प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में RPF, GRP, बरौनी डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन स्क्वायड की टीम शामिल रही। संयुक्त टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और पार्किंग परिसर की बारीकी से जांच की।
अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते 'मिलो' ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। वहीं बम डिटेक्शन स्क्वायड ने यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की जांच की। सुरक्षा टीम ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना न करना पड़े।
लाउडहेलर से यात्रियों को किया गया सतर्क
सघन चेकिंग अभियान के दौरान RPF के जवानों ने लाउडहेलर के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए। यात्रियों से नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई।
इसके अलावा लोगों को चोर-उचक्कों से सतर्क रहने, रेलवे ट्रैक पार नहीं करने और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
संयुक्त अभियान में कई जवान रहे शामिल
इस अभियान में RPF की ओर से उप निरीक्षक राकेश कुमार, आरक्षी राजीव रंजन, संजय प्रजापति, त्रिभुवन यादव, महिला आरक्षी सुनीता कुमारी, सहायक उप निरीक्षक अमरेश कुमार और सुनील दत्त राय शामिल रहे।
वहीं GRP की ओर से उप निरीक्षक आरिफ अंसारी, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, पंकज कुमार और महिला आरक्षी इशरत बानो ने अभियान में हिस्सा लिया। डॉग स्क्वायड से ASI अमित कुमार और बम डिटेक्शन स्क्वायड से आरक्षी राजू कुमार शर्मा सहित अन्य जवान भी मौजूद रहे।
छठ महापर्व के दौरान हाजीपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी और जांच के जरिए यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







