पीएम मोदी के दौरे से पहले NDA की महापंचायत, 2 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वैशाली दौरे को लेकर एनडीए ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 नवंबर को पीएम मोदी के वैशाली आगमन से पहले हाजीपुर में एनडीए नेताओं की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

Nov 11, 2026 - 15:32

इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव और घर-घर तक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाने की अपील की।

वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली दौरा ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी केवल एनडीए के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि बिहार की जनता भी कर रही है। भले ही यह क्षेत्रीय और सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन पूरे बिहार के लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है।

नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे बिहार के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

महापंचायत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करना जरूरी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण पहुंचाएं।

इस बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के कई मंत्री, भाजपा के बिहार प्रभारी हरीश जी, जिले के विधायक और एनडीए के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब 21 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए ने इस कार्यक्रम को बड़े जनसमूह के साथ सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0