कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 1,364 दवाओं की संशोधित MRP लागू
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 9 नवंबर से कैंसर की दवाइयों की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) लागू हो गई है। इससे मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस फैसले के तहत 137 कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तय किया गया है। 8 नवंबर तक 85 कंपनियों ने 1,364 फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें दर्ज कराई थीं। इनमें कई दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है, जबकि कुछ ब्रांड की कीमतों में अधिकतम 96.45 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
सरकारी अनुमान के मुताबिक, इस फैसले से उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,540 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। मरीज दवाओं की नई कीमतों की जानकारी NPPA की वेबसाइट और Pharma Sahi Daam ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0