दीपावली एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर सामूहिक यज्ञ का हुआ आयोजन, हमें अज्ञानता एवं अंधविश्वास के अंधकार से बाहर निकलने की है आवश्यकता
आर्यसमाज मंदिर मानपुर के प्रागंण में अंधकार पर प्रकाश की जीत के महापर्व दीपावली एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के अवसर पर सामूहिक यज्ञ तथा हवन का आयोजन हुआ।
गया जी । आर्यसमाज मंदिर मानपुर के प्रागंण में अंधकार पर प्रकाश की जीत के महापर्व दीपावली एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के अवसर पर सामूहिक यज्ञ तथा हवन का आयोजन हुआ। आर्यसमाज परिसर वैदिक मंत्रोच्चार तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र एवं देवी सीता की जय-जयकार एवं भजनों से गूंज उठा। आर्यसमाज के मंत्री जयप्रकाश आर्य, प्रधान विनोद कुमार आर्य, उप प्रधान सुषमा आर्या, कार्यकारिणी की वरीय सदस्या दुर्गेश नंदिनी, किरण आर्या, सरिता आर्या, राजकिशोर, उपेंद्र कुमार आर्य, ओम प्रकाश आर्य, अशोक कुमार वर्मा, नितिन कुमार आर्य एवं डॉ अशोक कुमार आर्य आदि ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाइयाँ दीं। आर्यसमाज मानपुर के पूर्व मंत्री सह अंकेक्षक प्यारचन्द कुमार मोहन ने बतलाया कि दिनांक 30 अक्टूबर, 1883 को दीपावली के दिन ही आर्यसमाज के संस्थापक और वेदों के पुनरुद्धारक महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपने नश्वर शरीर का त्याग किया था। यही कारण है कि आर्यसमाजी दीपावली के दिन को स्वामी दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन महर्षि के महान विचारों, वेदों के प्रचार एवं समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया जाता है। दुर्गेश नंदिनी ने उपस्थित आर्य सदस्यों को दीपावली के अवसर पर स्वयं अज्ञानता एवं अंधविश्वास के अंधकार से बाहर निकलकर दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रण लेने कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







