तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को घेरा, पूछा- बिहार में फीता काटने से पहले बेरोजगारी और महंगाई का हिसाब दीजिए!
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी खजाने की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने और योजनाओं का फीता काटने से आखिर आम जनता को क्या फायदा होने वाला है?

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वे सरकार में उपमुख्यमंत्री थे, उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। ऐसे में इस परियोजना में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्या भूमिका है? उन्होंने कहा कि फीता कोई भी काट सकता है, लेकिन परियोजना पर काम उनकी सरकार के कार्यकाल में हुआ था।
तेजस्वी यादव ने रोजगार के मुद्दे पर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया गया। साथ ही मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस सरकार से जनता को ज्यादा उम्मीद नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यकाल है। उन्हें अब तक देश से बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में ठोस काम करना चाहिए था।
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जो लोग सरकार से बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर सवाल पूछते हैं, क्या उन्हें दिमागी नक्सली कहा जाएगा? उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0