गुरु नानक जयंती पर गया जी में 10 से 24 नवंबर तक होंगे
विविध धार्मिक कार्यक्रम, निकलेगी प्रभात फेरी और शोभायात्रा, 23 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 24 नवंबर को धूमधाम से मनेगा प्रकाश पर्व
गयाजी। सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती के अवसर पर गया जी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की गई है। कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, 23 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा साहिब से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 24 नवंबर 2026 को गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







