स्वच्छता के सिपाहियों के साथ वार्ड पार्षद ने मनाई दीपावली, उपहार और सहयोग राशि देकर किया सम्मानित
दीपावली के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 में एक अनूठी और सराहनीय पहल देखने को मिली। जहां लोग अपने परिवार और परिजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं, वहीं वार्ड संख्या 40 की वार्ड पार्षद चंदू देवी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुदामा दुबे उर्फ छोटू ने स्वच्छता के सिपाहियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
गयाजी। दीपावली के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 में एक अनूठी और सराहनीय पहल देखने को मिली। जहां लोग अपने परिवार और परिजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं, वहीं वार्ड संख्या 40 की वार्ड पार्षद चंदू देवी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुदामा दुबे उर्फ छोटू ने स्वच्छता के सिपाहियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि ने महिला और पुरुष सफाईकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को कपड़े, मिठाई और सहयोग राशि भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से सफाईकर्मियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सम्मान और अपनापन पाकर कई स्वच्छता कर्मी भावुक हो उठे। इस दौरान उन्हें यह एहसास कराया गया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। यह पहल दीपावली के अवसर पर सामाजिक समरसता, मानवीय संवेदना और श्रम के प्रति सम्मान का संदेश देती नजर आई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







