दीपावली पर पारंपरिक मिठाइयों की बढ़ी मांग, अनाज से बनी मिठाइयों का खास महत्व- नितेश
दीपावली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे बाजारों में जहां चारों ओर उत्सव का माहौल है
गयाजी। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे बाजारों में जहां चारों ओर उत्सव का माहौल है, वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक देखते ही बन रही है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए तरह-तरह की मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर टॉवर चौक स्थित श्रीविष्णु पेड़ा भंडार के नितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली के अवसर पर अनाज से बनी पारंपरिक मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। ऐसी मिठाइयां हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि पारंपरिक खान-पान, आपसी प्रेम और खुशियां बांटने का भी त्योहार है। इस अवसर पर लोग घरों में अनाज से बने पकवान और मिठाइयां तैयार करते हैं तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







