बोकारो के सेक्टर-3C की झोपड़ी में मिला रंजीत कुमार का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बोकारो: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-3C में एक झोपड़ी से संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सिटी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-3C स्थित एक झोपड़ी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
डीएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0