बदला बिहार, बदली सरकार की कार्यशैली! सहयोग शिविर से जनता की शिकायतों का होगा 30 दिनों में समाधान
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर नई व्यवस्था के तहत काम कर रही है। मुख्यमंत्री हर महीने के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित कर खुद आम लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। इस शिविर में वैसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका समाधान जिला और प्रखंड स्तर पर नहीं हो पाता है।
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर नई व्यवस्था के तहत काम कर रही है। मुख्यमंत्री हर महीने के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित कर खुद आम लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। इस शिविर में वैसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका समाधान जिला और प्रखंड स्तर पर नहीं हो पाता है।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसके तहत प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर भी सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में ग्रामीण अपनी शिकायतें और समस्याएं संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसके अलावा, आम नागरिक सहयोग पोर्टल और 1100 हेल्पलाइन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे लोगों को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए एक अतिरिक्त माध्यम मिल रहा है।
तेजस्वी यादव पर भाजपा प्रवक्ता का निशाना
इसी बीच भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी का युवा चेहरा तो दिखाई देता है, लेकिन उनकी सोच अब भी जंगलराज के पुराने संस्करण वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदल चुका है और राज्य में विकास तथा सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।
नीरज कुमार शर्मा ने तेजस्वी यादव को बदले हुए बिहार को देखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनता के साथ खड़ी है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सरकार का दावा है कि सहयोग शिविर, शिकायत पोर्टल और हेल्पलाइन के जरिए प्रशासन को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाया जा रहा है। अब इस व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोगों की शिकायतों का समाधान तय समय सीमा के भीतर कितनी प्रभावी तरीके से हो पाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







