पटना में गंगा की सैर होगी आसान, शुरू हुई वाटर मेट्रो सेवा; जानिए किराया और पूरा टाइम टेबल
पटना: बिहार की राजधानी पटना में पर्यटन को नया आकर्षण मिलने जा रहा है। गंगा नदी में दीघा घाट से गांधी घाट तक आधुनिक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) सेवा की शुरुआत 10 नवंबर 2026 से हो रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से पटना आने वाले पर्यटकों को गंगा नदी में आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में पर्यटन को नया आकर्षण मिलने जा रहा है। गंगा नदी में दीघा घाट से गांधी घाट तक आधुनिक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) सेवा की शुरुआत 10 नवंबर 2026 से हो रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से पटना आने वाले पर्यटकों को गंगा नदी में आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा।
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाटर मेट्रो में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। यह जलयान आधुनिक सुविधाओं से लैस है और मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगा। इसमें हाइब्रिड इंजन भी लगाया गया है। इसके संचालन से जल, ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
दीघा से गांधी घाट तक चलेगी वाटर मेट्रो
10 नवंबर को वाटर मेट्रो का परिचालन दीघा के मीनार घाट से दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह जलयान दोपहर 3:40 बजे गांधी घाट पहुंचेगा। इसके बाद शाम 4:10 बजे गांधी घाट से वापस दीघा के लिए रवाना होगा और शाम 5:30 बजे मीनार घाट पहुंचेगा।
50 रुपये में कर सकेंगे गंगा की सैर
वाटर मेट्रो में प्रति वयस्क टिकट का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधा किराया देना होगा।
फिलहाल पर्यटक दीघा घाट पर बने टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
AC, शौचालय और व्हीलचेयर की भी सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर मेट्रो में कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें वातानुकूलन (AC), उद्घोषणा प्रणाली, शौचालय और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है। इससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को भी यात्रा करने में सहूलियत होगी।
कंगन घाट तक होगा सेवा का विस्तार
वाटर मेट्रो के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर एवं शोर चार्जर की व्यवस्था की गई है। इनकी मदद से जलयान की बैटरी चार्ज की जा सकेगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक करने की योजना है।
बिहार पर्यटन विभाग की यह पहल गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वाटर मेट्रो शुरू होने से पटना में पर्यटकों को जलमार्ग से शहर की खूबसूरती देखने का एक नया विकल्प मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







