वैशाली में युवक को गोली मारकर अगवा करने की वारदात, घटनास्थल से मिले तीन खोखे; पुलिस जांच में जुटी
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक युवक को गोली मारने के बाद अपराधी उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, युवक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक युवक को गोली मारने के बाद अपराधी उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, युवक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। वह मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले युवक को नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी घायल युवक को अपने साथ लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल युवक की स्थिति और उसके ठिकाने को लेकर बना हुआ है। गोली लगने के बाद अपराधी उसे कहां लेकर गए और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच और युवक की बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







