पटना नगर निगम बॉण्ड से जुटाएगा 200 करोड़ रुपये, विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
पटना: बिहार की राजधानी पटना के विकास को गति देने के लिए नगर निगम ने बड़ी पहल की है। पटना नगर निगम अब म्युनिसिपल बॉण्ड के जरिए 200 करोड़ रुपये जुटाएगा। इस राशि का इस्तेमाल शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में किया जाएगा। इस पहल से नगर निगम को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे।

मंगलवार को पटना के एक होटल में म्युनिसिपल बॉण्ड के लिस्टिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिस्टिंग बेल बजाकर किया। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के प्रतिनिधि सुब्रमण्यम अय्यर, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, नगर विकास मंत्री नितीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और पटना की महापौर सीता साहू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि म्युनिसिपल बॉण्ड के माध्यम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता और बेहतर योजना के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निवेश की राशि से ऐसी विकास योजनाएं तैयार की जाएं, जिनसे शहर को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी हासिल हो सके।
वहीं, NSE प्रतिनिधि सुब्रमण्यम अय्यर ने पटना नगर निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बॉण्ड निर्गम और उसकी लिस्टिंग प्रक्रिया को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे देश में नगर निगम बॉण्ड के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
नगर निगम की इस पहल से पटना में शहरी विकास की योजनाओं को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब 200 करोड़ रुपये की इस राशि का प्रभावी इस्तेमाल कर शहर में आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0