बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं! JDU-BJP के बीच मतभेद पर मंत्री श्रवण कुमार ने दिया बड़ा बयान

पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू और बीजेपी के बीच बढ़ती तल्खी की चर्चाओं के बीच बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच कुछ मतभेद सामने आए हैं, लेकिन जल्द ही इन मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा।

Nov 10, 2026 - 14:57

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद जरूर हुए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। एनडीए और दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी समीक्षा भी की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा आरजेडी के साथ जाने की अटकलों पर श्रवण कुमार ने विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आरजेडी के साथ जाने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एनडीए सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है।

मंत्री के इस बयान से साफ है कि एमएलसी चुनाव के बाद गठबंधन के भीतर सामने आए मतभेदों को दूर करने की कोशिश जारी है। अब देखना होगा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच आपसी तालमेल किस तरह मजबूत होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0