शोध की गुणवत्ता और नैतिकता को वैश्विक पटल पर स्थापित करना जरूरी: प्रो. एम.पी. सिन्हा
मगध विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्टूबर को संस्थापक विभागाध्यक्ष स्व. प्रो. श्याम बिहारी सिंह की स्मृति में ‘रिसर्च एंड अकादमिक लीडरशिप’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
बोधगया। मगध विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्टूबर को संस्थापक विभागाध्यक्ष स्व. प्रो. श्याम बिहारी सिंह की स्मृति में ‘रिसर्च एंड अकादमिक लीडरशिप’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने शोध की गुणवत्ता, नैतिकता, शोध पत्र लेखन, साइटेशन और प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशन की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं नैतिक शोध से ही वैश्विक पहचान मिलती है। कार्यक्रम में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस.एन.पी. यादव ‘दीन’ संयोजक तथा जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह बायोटेक्नोलॉजी प्रभारी प्रो. रेशमा यासमीन सह-संयोजक रहीं। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार सिंह उपस्थित थे। मंच संचालन श्रीमती आभा कुमारी ने किया। आयोजन में डॉ. कुमारी अदिति, डॉ. सरफराज अली, डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. एल.के. तरुण की सराहनीय भूमिका रही। व्याख्यान में स्नातकोत्तर एवं पीएचडी शोधार्थियों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





