रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो गांजा बरामद; दो युवक गिरफ्तार
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत की गई इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, RPF ने रांची रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान यह कार्रवाई की। गांजे की बरामदगी के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे परिसर और ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अभियान चलाया जाता है। ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत की गई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0