रांची में सड़क सुरक्षा अभियान, 700 वाहन चालकों को दिया गया सुरक्षित सफर का संदेश
रांची: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को दलादली चौक, तिलता चौक और ओरमांझी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
दलादली चौक, तिलता चौक और ओरमांझी में चला जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चलने वालों को बांटे गए निःशुल्क हेलमेट
रांची: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को दलादली चौक, तिलता चौक और ओरमांझी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
परिवहन सचिव राजीव रंजन की उपस्थिति में चलाए गए इस अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लगभग 600 से 700 वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए बेहद जरूरी है। दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने और मृत्यु के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
हेलमेट पहनने वालों को किया गया प्रोत्साहित
अभियान के दौरान वाहन चालकों को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। लोगों के बीच निःशुल्क हेलमेट और सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सड़क सुरक्षा और नागरिकों के जीवन की रक्षा को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि इसे अपना व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व मानें।
लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी व्यक्ति की मृत्यु से उसके परिवार को अपूरणीय क्षति होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। विभाग की ओर से ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, मोटर वाहन निरीक्षक राहुल सिद्धार्थ, सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार एवं अभय कुमार, सड़क सुरक्षा मित्र आशुतोष द्विवेदी सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







