औरंगाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ज्वेलर्स मालिक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद: जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में मछली मार्केट के समीप एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कचहरी रोड निवासी जितेंद्र गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने ज्वेलर्स मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sep 30, 2026 - 17:06
औरंगाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ज्वेलर्स मालिक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद:- जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में मछली मार्केट के समीप एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कचहरी रोड निवासी जितेंद्र गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने ज्वेलर्स मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात विकास कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के घर से मिला। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, निखिल कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा और निखिल कुमार शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, विकास कुमार के एक-दो दिन पहले भी देर रात आरोपियों के घर में घुसने की बात सामने आई थी। उस समय सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की थी। मंगलवार रात वह दोबारा घर में घुसा, जिसके बाद आरोपियों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की पूरी परिस्थितियों और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0