वैशाली में राम-जानकी मठ पर हमला, महंथ-पुजारी से मारपीट; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
वैशाली: सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राम-जानकी मठ में मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मठ की जमीन पर जबरन बिजली का पोल गाड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोग मठ में घुस गए और हैदराबाद से आए महंथ कमलेश दास जी महाराज, पुजारी समेत मठ में मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
वैशाली:- सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राम-जानकी मठ में मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मठ की जमीन पर जबरन बिजली का पोल गाड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोग मठ में घुस गए और हैदराबाद से आए महंथ कमलेश दास जी महाराज, पुजारी समेत मठ में मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
पूरी घटना मठ में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में कई युवक मठ परिसर में हंगामा और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
मठ के पुजारी ऋषि भावेशानंद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर को मठ को लेकर महंथ के साथ बातचीत चल रही थी। इसी दौरान गांव के अजीत कुशवाहा और रंजन कुशवाहा समेत अन्य लोग मठ में पहुंचे और जमीन पर बिजली का पोल लगाने को लेकर दबाव बनाने लगे।
पुजारी का आरोप है कि धार्मिक न्यास बोर्ड की अनुमति के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाने की बात कहे जाने पर आरोपी पक्ष उग्र हो गया। इसके बाद मठ में मौजूद लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। शिकायत में मठ में रहने वाले पिंटू और राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के संस्थापक ई. आशुतोष कुमार झा के साथ भी अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







