झारखण्ड भवन में बिरसा मुंडा को नमन कर मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने दी श्रद्धांजलि। राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश।

Nov 15, 2026 - 18:39
झारखण्ड भवन में बिरसा मुंडा को नमन कर मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

नई दिल्ली : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखण्ड भवन, नई दिल्ली में  माननीय राज्यसभा सांसद श्री बैजनाथ राम सहित स्थानिक आयुक्त आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

*झारखण्ड का 26वां स्थापना दिवस हमारे लिए अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर*

इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, राष्ट्र एवं राज्य के प्रति समर्पण, साहस, स्वाभिमान एवं संघर्ष की भावना को आत्मसात कर हम एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर अग्रसर हैं। झारखण्ड का 26वां स्थापना दिवस हमारे लिए अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।"

*कर्मचारियों को मिला उपहार*

इसके साथ ही, स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की ओर से वाहन चालकों को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भवन के कार्यों में उनके योगदान, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय परंपरा, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0